How to prepare for examination to be top? परीक्षा में टॉप करने के लिए तैयारी कैसे करें ?
How to prepare for examination to be top/ परीक्षा में टॉप करने के लिए तैयारी कैसे करें ? नमस्कार ! आज मैं आपको परीक्षा में टॉप करने के लिए कैसे तैयारी करना चाहिए इसके विषय में बताऊंगा। परीक्षा में टॉप रैंक लाने के लिए अच्छी पढ़ाई और कड़ी मेहनत के साथ-साथ एक अच्छी योजना की आवश्यकता होती है। तब जाकर मेहनत के अनुरूप सफलता प्राप्त होती है। अक्सर आपको लगता होगा की आप जितना मेहनत करते हैं उसके अनुरूप आपका परिणाम अर्थात रिजल्ट नहीं आता है। क्या आप जानते हैं इसका मूल कारण क्या है? इसका मूल कारण है एक अच्छी योजना की कमी। तो चलिए परीक्षा में टॉप करने के लिए एक अच्छी योजना कैसे बनाएं इसके विषय में बात करते हैं। How to make a good plan to top in the examination ? परीक्षा में टॉप करने के लिए एक अच्छी योजना कैसे बनाएं ? अब हम आपको बताते हैं परीक्षा में टॉप करने के लिए आपको योजना कैसे बनाना है ? सबसे पहले आपको अपनी पठन-पाठन की पूरी प्रक्रिया को दो भागों में बांटना है; 1. Study - अध्ययन 2. Planning - तैयारी How to study to be top in examination ? परीक्षा में टॉप करने के ल...