How to improve English fastly

How to improve English

नमस्कार! आज मैं आपसे अंग्रेजी को बेहतर बनाने के लिए उपयोगी तरीकों के विषय में बात करूंगा। इस पोस्ट में मैं बताऊंगा कि कैसे छोटी छोटी चीजों को ध्यान में रखते हुए हम अपने अंग्रेजी को बेहतर बना सकते हैं और धाराप्रवाह अंग्रेजी बोल सकते हैं वो भी बिना किसी झिझक के। आइए अब हम बात करते हैं उन सभी चीजों के विषय में जिसके हमारी अंग्रेजी बेहतर और बेहतर हो सकती है।

इस पोस्ट में मैंने अंग्रेजी सीखने के लिए उपयोगी चीजों की एक सूची तैयार की है जिसे यदि आप ध्यान से पढ़ते हैं और उसका पालन करते हैं तो मुझे पूरी उम्मीद है कि आपकी अंग्रेजी में काफी सुधार आ जाएगा। यहां आपको अंग्रेजी सुधारने के लिए अनेक उपयोगी और सरल सुझाव मिलेंगे जिससे आपकी अंग्रेजी काफी बेहतर हो जाएगी।

A good planning

आज के आधुनिक दौर में हर चीज की शुरुआत एक अच्छे प्लानिंग से होती है। यदि हम कम समय में बेहतर परिणाम चाहते हैं तो हमें इसके लिए एक संतुलित योजना तैयार करना चाहिए तथा योजना के अनुसार उस पर काम करना चाहिए। आज के दौर में लोग कम समय में ज्यादा बेहतर परिणाम की अपेक्षा रखते हैं इसके लिए आपको सबसे पहले अपने जरूरत तथा क्षमता के अनुसार एक संतुलित योजना तैयार करना चाहिए कि आपको कितने समय में किस लक्ष्य को प्राप्त करना है। योजना इस प्रकार बनाना चाहिए कि लक्ष्य छोटा छोटा और आसान लगे। कम से कम शुरुआत में लक्ष्य ऐसा बिल्कुल नहीं रखना चाहिए जो बहुत मुश्किल प्रतीत हो।

Don't be afraid of making mistake

गलतियाँ करने से न डरें। 

सामान्य तौर पर देखा जाता है कि लोग यह सोच का अंग्रेजी नहीं बोलते हैं कि कहीं उनसे कोई गलती ना हो जाए। इसी डर के वजह से वह अंग्रेजी शब्दों अथवा वाक्यों के प्रयोग से बचने का प्रयास करते हैं जो अंग्रेजी सीखने में सबसे बड़ा बाधक है। यदि आप अंग्रेजी सीखना चाहते हैं तो आपको अधिक से अधिक अंग्रेजी शब्दों और वाक्यों का प्रयोग करना चाहिए। हो सकता है कभी-कभी गलतियां हो जाए लेकिन इससे डरना नहीं चाहिए। हमें हमेशा गलतियों से सीखना चाहिए और कोशिश करना चाहिए कि गलतियां दोहराई ना जाए। प्राय: ऐसा देखा जाता है कि लोग अंग्रेजी बोलने या लिखने से पहले अंग्रेजी ग्रामर के विषय में काफी सोचते हैं तथा उन्हें ऐसा लगता है कि कहीं कोई ग्रामर संबंधी गलती ना हो जाए। गलती होना एक सामान्य प्रक्रिया है इसमें कुछ भी गलत नहीं होता है। हम सभी जब एक नई चीज को सीखने की कोशिश करते हैं तो सीखने के क्रम में बहुत सारी गलतियां भी करते हैं। उसी प्रकार अंग्रेजी पढ़ने के क्रम में भी गलतियां होना स्वाभाविक है। इसलिए हमें शुरुआत में केवल बोलने, लिखने और पढ़ने का कोशिश करना चाहिए गलतियों की विषय में बिल्कुल भी नहीं सोचना चाहिए। जब हम धीरे-धीरे बोलने लिखने अथवा पढ़ने में सहज होने लगेंगे तब हमें ग्रामर के अनुसार उसमें मौजूद गलतियों के सुधार के विषय में सोचना चाहिए। क्योंकि एक बार में पूर्णता को प्राप्त करना संभव नहीं होता है इसीलिए हमें छोटे-छोटे टुकड़ों में सीखने की प्रक्रिया को बांटते हुए अंग्रेजी सीखने का प्रयास करना चाहिए। इस तरह सीखने की प्रक्रिया आसान हो लगेगी और आप धीरे धीरे अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकेंगे।

Have self confidence and patience

आत्मविश्वास और धैर्य रखें। 

जब हम किसी भी क्षेत्र में एक नई शुरुआत करते हैं तो हमें सबसे अधिक आत्मविश्वास और धैर्य की आवश्यकता होती है। अंग्रेजी सीखने के लिए भी यह दोनों ही बातें बहुत महत्वपूर्ण है। सामान्य तौर पर बच्चे कुछ ही दिनों में अपना धैर्य खो देते हैं और उनका आत्मविश्वास भी गिरने लगता है। जिससे वे अपना 100% क्षमता का प्रयोग नहीं कर पाते हैं। अतः हमें अपना आत्मविश्वास और धैर्य दोनों को बनाए रखना है। शुरुआत में सभी को चीजें काफी मुश्किल लगती है परंतु धीरे-धीरे वे आसान होने लगती है। जब कार्य को एक संकल्प के साथ किया जाता है। अतः संकल्प मजबूत होना चाहिए।

Regular Practice- निरंतर अभ्यास

किसी भी कला को सीखने के लिए निरंतर अभ्यास करना बहुत जरूरी होता है। बोलना भी एक कला है इसका हम जितना ज्यादा अभ्यास करेंगे इसे हम उतना ही जल्दी सीख सकेंगे तथा जीवन में इसका उपयोग भी कर सकेंगे। सामान्य तौर पर बच्चे कुछ ही महीनों में बहुत कुछ हासिल करना चाहते हैं। इसमें कुछ गलत भी नहीं है परंतु वे उस अनुपात में मेहनत नहीं कर पाते जिसके कारण उनके अंदर एक निराशा आ जाती है। अतः हमें शुरुआत में अपनी आकांक्षाओं को सीमित रखना चाहिए तथा अधिक से अधिक ध्यान निरंतर अभ्यास पर लगाना चाहिए। इसके लिए आप अपनी दिनचर्या के अनुसार एक योजना बना सकते हैं और उसके अनुसार अंग्रेजी बोलने, लिखने, पढ़ने का अभ्यास कर सकते हैं।

Practice listening reading and writing

सुनने पढ़ने और लिखने का अभ्यास करें।

भाषा सीखने के लिए सबसे पहले सुनने और पढ़ने की कला में निपुण होना आवश्यक होता है। आप जितना अच्छा और जितना ज्यादा सुनेंगे उतना ही अच्छा पढ़ सकेंगे। अंग्रेजी सीखने के लिए शुरुआत में बच्चों को अधिक से अधिक अंग्रेजी को सुनने और पढ़ने का प्रयास करना चाहिए। इसके लिए अंग्रेजी भाषा में प्रसारित होने वाले कार्टूनों की मदद ली जा सकती है। इससे आपकी अंग्रेजी सुन कर समझने की शक्ति बढ़ेगी और आपकी अंग्रेजी रीडिंग भी अच्छी होने लगेगी। जब आपकी लिसनिंग और रीडिंग स्किल बेहतर हो जाएगी तो यह आपके राइटिंग स्किल में भी काफी सहायक सिद्ध होगी। राइटिंग स्किल अर्थात अंग्रेजी में लेखन को बेहतर करने के लिए हमें शुरुआत Translation (ट्रांसलेशन) से करना चाहिए। और इसका निरंतर अभ्यास भी करना चाहिए। धीरे-धीरे जब हम अच्छे से अंग्रेजी अनुवाद करने लगेंगे तो हमें अंग्रेजी लेखन में भी सफलता मिलने लगेगी।

Improve vocabulary - शब्दकोश बढ़ावे।

किसी भी भाषा ज्ञान के लिए शब्द सबसे महत्वपूर्ण होता है अंग्रेजी भाषा सीखने के लिए भी शब्दकोश में निरंतर वृद्धि होते रहना बहुत जरूरी है। इसके लिए हमें अपनी क्षमता अनुसार रोज कुछ अंग्रेजी के शब्दों का चयन करना चाहिए फिर उसे नोटबुक में लिखना चाहिए तब उस शब्द और उसके अर्थ को याद करना चाहिए। शुरुआत में याद करने में भी समस्याएं आती है। बच्चे अक्सर शब्द को याद करने के बाद भूल जाते हैं। इसलिए याद किए गए शब्दों को कुछ दिनों तक दोहराते रहना आवश्यक हो जाता है इससे आप याद किए गए शब्दों को नहीं भूलेंगे। याद किए गए शब्दों का प्रयोग वाक्यों में करके भी हमें शब्दों को याद रखने में सहायता मिलती है। अंग्रेजी में शब्दकोश बढ़ाने के लिए शब्दों शब्दों के अलग-अलग रूपों को एक साथ याद करने का कोशिश करना चाहिए। इससे याद करने में काफी आसानी होती है जैसे जब आप एक नया शब्द सीखते हैं, तो इसके सभी अन्य रूपों के बारे में सोचें: सुंदर (विशेषण), सौंदर्य (संज्ञा), खूबसूरती से (विशेषण)। इसके अतिरिक्त उपसर्ग (dis-, un-, re-) और प्रत्यय (-ly, -ment, -ful) से बनने वाले शब्दों पर भी ध्यान डालें। ये आपको शब्दों के अर्थ का पता लगाने और आपकी शब्दावली बढाने में मदद करेंगे।

Make a word list daily - रोज शब्दों की सूची बनावें।

अंग्रेजी के शब्दों को याद करने से पहले शब्दों की एक संतुलित सूची बनानी चाहिए। इस सूची के अंतर्गत शुरुआत में ज्यादा कठिन शब्दों को नहीं रखना चाहिए। अर्थात ऐसे शब्दों को रखना चाहिए जो जल्दी और आसानी से याद हो सके। सामान्य तौर पर देखा जाता है की बच्चे डिक्शनरी से कुछ शब्द लिखकर उसे याद करने लगते हैं। हमें ऐसा नहीं करना चाहिए। हमें अंग्रेजी के किसी भी एक पाठ को पढ़ना चाहिए फिर उसमें से कठिन शब्दों को चुनना चाहिए तब उसे याद करना चाहिए। याद करने के बाद उस पाठ को पुनः पढ़कर समझने का कोशिश करना चाहिए। ऐसा करने से आपको शब्दों के उचित प्रयोग का भी ज्ञान होगा। जो एक अच्छी भाषा सीखने के लिए काफी आवश्यक है। जब हम किसी पाठ में से शब्दों को चुनते हैं तो ऐसे शब्द सामान्य तौर पर प्रयोग में आने वाले शब्द होते हैं जिससे हमें अंग्रेजी समझने में काफी सहायता मिलती है।

Remember Verb Forms

अंग्रेजी में Verb Forms का एक विशेष महत्व है। हमें रोज कुछ Verbs का एक सूची तैयार करना चाहिए तथा इन Verbs को उनके तीनों forms के साथ याद करना चाहिए। अंग्रेजी वाक्यों की रचना के लिए Verb Forms सबसे महत्वपूर्ण होता है। इसीलिए अंग्रेजी बोलने, लिखने, पढ़ने के लिए सामान्य तौर पर प्रयोग होने वाले Verb Forms को याद करना आवश्यक होता है। 

Make Translation - अनुवाद करें।

हमें अंग्रेजी सीखने के लिए शुरुआत Translation अर्थात अनुवाद से करना चाहिए। अर्थात हमें हिंदी से अंग्रेजी सीखने में ट्रांसलेशन का सहारा लेना चाहिए। ऐसा करने से हम English Grammar के सामान्य नियमों को आसानी से जान सकेंगे। हिंदी से अंग्रेजी अनुवाद करने से हमें शब्दों के प्रयोग का भी ज्ञान होता है साथ ही साथ निरंतर translation का अभ्यास करने से हम हिंदी के वाक्यों को सहज ही अंग्रेजी में लिखने या बोलने के योग्य हो जाते हैं।

Set a goal - लक्ष्य निर्धारित करें।

अंग्रेजी सीखने के लिए लक्ष्य निर्धारित करना बहुत आवश्यक होता है। आपको इसके लिए दो तरह से लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए। पहला अल्पकालिक लक्ष्य और दूसरा दीर्घकालिक लक्ष्य। यह दोनों लक्ष आप अपने क्षमता के अनुसार तय कर सकते हैं तथा समय-समय पर आप इसमें परिवर्तन भी ला सकते हैं अल्पकालिक लक्ष का निर्धारण रोज करना चाहिए। जब आप प्रतिदिन किसी लक्ष्य को निर्धारित करते हैं और उसे प्राप्त कर लेते हैं तो आपके अंदर एक नई ऊर्जा का संचार होता है और आपका आत्मविश्वास भी काफी बढ़ जाता है जिससे आगे चीजें आसान होने लगती है। अल्पकालिक लक्ष्य सदैव एक जैसा नहीं होना चाहिए। इसमें अंग्रेजी के सभी भागों जैसे Grammar, Vocabulary etc का संतुलित समावेश होना चाहिए। यहां आपको यह भी ध्यान रखना है कि आपने जो दीर्घकालिक लक्ष्य बनाया है जिसे आप को 1 सप्ताह या 1 महीना में प्राप्त करना है उसी अनुपात में आप अल्पकालिक लक्ष्य रखें ताकि निश्चित समय के अंदर आप उस लक्ष्य को प्राप्त कर सकें।

Examine yourself Daily - रोज अपना परीक्षण स्वयं करें।

जब हम किसी कार्य को करते हैं तो उसमें होने वाली प्रगति की जांच नित्य करनी चाहिए। अंग्रेजी भाषा सीखने के लिए भी हमें नित्य अपना जांच स्वयं करना चाहिए। इससे हमें यह पता चलेगा की किन-किन चीजों को हम याद करने के बाद भूल रहे हैं अर्थात किन किन चीजों को हमें दोहराने की आवश्यकता है। अक्सर बच्चे एक ओर से कड़ी मेहनत करके पढ़ते हैं तथा दूसरी ओर से पढ़े गए चीजों को भूलते भी जाते हैं जो एक अच्छे छात्र की निशानी नहीं है। एक अच्छे छात्र को हमेशा प्रयास करना चाहिए कि वे नित्य नई चीजें सीखे तथा सीखे हुए पुराने चीजों का निरंतर अभ्यास करते रहें ताकि सभी उन्हें अच्छी तरीके से याद रहे। इसके लिए दिन में कम से कम एक बार एक पाठ अवश्य पढ़ना चाहिए।

उम्मीद है यह पोस्ट को पढ़कर आपकी अंग्रेजी सीखने से संबंधित अनेक समस्याओं का निदान हुआ होगा। यदि आप चाहते हैं तुम्हें इसी तरह के पोस्ट लिखता रहूं तो कमेंट बॉक्स में अपना अनुभव अवश्य लिखें। धन्यवाद।

Comments

Popular posts from this blog

DHARAM JUDDHA (Text with Hindi translation)

On His Blindness (Questions & Answers)

Ode On Solitude (Question & Answer)